दोस्तो हर इंसान का अपने जीवन में एक सपना होता है कि वह एक बार अपना घर जरूर बनाए अगर यही काम आपका भारत सरकार कर दे तो आपको कैसा लगेगा?आज हम आपको “प्रधानमंत्री आवास योजना” के बारे मे जानकारी देंगे इस योजना का लाभ उठाकर करोड़ों लोगों ने अपना घर बनवाया है।
योजना का परिचय :–
यह योजना देश के गरीब वर्ग ओर मध्यम वर्ग के लोगों को सीधा लाभ पहुंचाती है। “प्रधानमंत्री आवास योजना” की शुरुआत 2016 में की गई थी। ओर योजना का लाभ करोड़ों भारतीय परिवारों को मिला है और उनके जीवन का रूप बदला है
योजना का उद्देश्य :–
• सभी परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाना
• आवास की समस्या को खत्म करना
• कच्चे मकानों में होने वाली दुर्घटना से बचाना पीएम आवास योजना
योजना में पात्र परिवार :–
• पहले से कोई पक्का मकान न हो।
• परिवार में पति पत्नी और अविवाहित बच्चे हो।
• महिला सदस्य का नाम जरूरी है (ग्रामीण क्षेत्र में)
• आवेदनकर्ता की आय (EWS,LIG,MIG) के अनुसार तय होगी।
योजना से लाभ :–
1. घर बनाने या खरीदने के लिए लोन पर ब्याज व सब्सिडी EWS/LIG वर्ग* 6.5% ब्याज सब्सिडी
MIG–1 वर्ग * 4% सब्सिडी
MIG –2 वर्ग* 3% ब्याज सब्सिडी
• अधिकतम 2.67 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी।
• महिला के नाम घर हो तो अधिक सब्सिडी मिलेगी
जरुरी दस्तावेज :–
• आधार कार्ड
• अगर आवेदक मनरेगा में पंजीकृत है तो उसका जॉब कार्ड नंबर
• बैंक खाते
• आय प्रमाण पत्र
• निवास प्रमाण पत्र
• मकान से जुड़ी जानकारी
आवेदन कैसे करें :–
• सरकारी की आधिकारिक (https://pmaymis.gov.in) वेबसाइट पर जाओ
• “Citizen Assessment” पर Ok करें
• आधार नंबर डालिए।
• डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
• फॉर्म सबमिट करें, रजिस्ट्रेशन नंबर अपने पास रखें 👉 ग्रामीण क्षेत्र के लोग (pmayg.nic.in) पर क्लिक करें
निष्कर्ष :–
योजना से करोड़ों लोगों के पक्के घर का सपना पूरा हुआ है गरीब और मध्यम परिवार के लोगों तक सीधा लाभ पहुंचा है। PM Awas Yojana विकसित भारत की सोच को मजबूत करता है 👉 अगर आप योजना की पात्रता को पास करते है तो जल्दी से योजना में आवेदन कीजिए और अपने सपनों का घर बनाइये।