दिल्ली सरकार ने बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए NEEEV (New Era of Entrepreneurial Ecosystem & Vision) योजना हाल ही में शुरू की है।
योजना के बारे में –
NEEEV योजना दिल्ली सरकार के 2025–26 के बजट में शुरू की गयी है इस योजना को भविष्य को ध्यान में रखकर शुरू किया जाएगा यह योजना खासकर सरकारी स्कूलों को टारगेट करके उन्हें आधुनिकता से जोड़ेगी
योजना का उद्देश्य :–
• सरकारी स्कूल के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करना
• बच्चों में स्टार्टअप की सोच डालना
• शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना
योजना से लाभ :–
• जिन छात्रों के आइडिया चुने जाएंगे उनको प्रति आइडिया 20,000 रुपए मिलेंगे इस राशि से उन्हें बिजनेस करने में मदद मिलेगी।
• छात्रों को बिजनेस करना सिखाया जायेगा
• इन सभी के लिए प्रत्येक स्कूल में स्कूल इनोवेशन काउंसिल बनाई जाएगी
योजना में पात्रता :–
• केवल दिल्ली सरकार के स्कूलों के कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे
• सभी छात्रों को एक संक्षिप्त सूचीकरण प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज :–
• छात्र का आधार कार्ड
• स्कूल आईडी कार्ड
• पासपोर्ट साइज फोटो
• माता–पिता का अनुमति पत्र
आवेदन कैसे करें :–
योजना के लिए अभी तक आधिकारिक पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है जल्द ही इसके लिए पोर्टल शुरू होगा।
• दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
• अपने स्कूल में नाम लिखवाए
निष्कर्ष :–
“NEEEV योजना 2025” छात्रों का न केवल भविष्य मजबूत करेगी बल्कि उनको शुरू से ही रोजगार और स्टार्टअप के लिए तैयार किया जाएगा। यह योजना विकसित भारत के कदम को मजबूत बनाएगी
👉अगर आप या आपके बच्चे इस योजना के पात्र है तो योजना का लाभ जरूर उठाएं