12 वीं पास छात्राओं को 30,000 रुपए प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप | Azim Premji foundation Scholarship 2025

नमस्कार दोस्तों,

भारत में गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए बहुत सारी योजनाओं से स्कॉलरशिप दी जाती है इनमें से ही एक है

“Azim Premji foundation Scholarship 2025” जो देश की गरीब बच्चियों की उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप के रूप में पैसे देती है तो आइए दोस्तो जानते है आप किस तरह से यह स्कॉलरशिप पा सकते है।

Azim Premji foundation Scholarship 2025 क्या है:

Azim Premji Foundation Scholarship एक पहल है जो उन लड़कियों को मदद पहुंचाती है जो किसी सरकारी कॉलेज या सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान में एडमिशन ले रही है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वे आगे की पढ़ाई पढ़ सके। इस स्कॉलरशिप में 30,000 हजार रुपए सालाना दिए जाते है

👉 योजना के 2025–26 के सेशन के लिए फॉर्म खुल चुके है उम्मीद है कि इस पहल में देश की लाखों लड़कियों को स्कॉलरशिप का फायदा मिलेगा।

Azim Premji foundation Scholarship 2025 का मुख्य उद्देश्य:

• शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक समानता लाना

• गरीब परिवार की लड़कियों को उच्च शिक्षा का अवसर देना

• लड़कियों को आर्थिक मजबूत बनाना

योजना में किन लड़कियों को मिलेगी स्कॉलरशिप:

• यह योजना केवल लड़कियों के लिए है।

• कक्षा 10 और 12 सरकारी स्कूल में पढ़ी लड़कियां

• साल 2025–26 में अंडरग्रैजुएट या कोई डिप्लोमा कोर्स में पहले साल में प्रवेश होना चाहिए।

• यदि आप ग्रेजुएट हो गए या आपने कोई कोर्स कर लिया तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा

योजना इन राज्यों या केंद्रशासित प्रदेश में लागू है:

👉अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, और पुडुचेरी।

Azim Premji foundation Scholarship 2025 योजना से मिलने वाला लाभ:

• 30000 हजार रुपए की राशि प्रतिवर्ष सीधे खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

• पूरा कोर्स खत्म होने तक स्कॉलरशिप दी जाएगी

• अनेक राज्यों में लागू होने से पिछड़े इलाकों की लड़कियों को लाभ मिलेगा

• 12 वीं के बाद लड़कियों की पढ़ाई छोड़ने की संख्या में कमी आएगी

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स:

• पासपोर्ट साइज फोटो

• हस्ताक्षर

• आधार कार्ड

• बैंक खाते का विवरण (passbook या बैंक स्टेटमेंट)

• Class 10 और 12 मार्कशीट

• कॉलेज या कोर्स में प्रवेश का प्रमाण

योजना में आवेदन यहां से करें:

• Azim Premji Foundation की आधिकारिक वेबसाइट (azimpremjifoundation.org.) पर जाएँ

• सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करे

• जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

योजना की महत्वपूर्ण तारीखें और समय सीमा:

• आवेदन की अंतिम date – 30 सितंबर 2025

• स्कॉलरशिप के पैसे वर्ष में दो किस्तों में दिए जाएंगे

FAQ (Azim Premji foundation Scholarship 2025)

1. हमें अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के बारे में बताए कि इसका मकसद क्या है?

👉 गरीब परिवार की लड़कियों को उच्च शिक्षा में स्कॉलरशिप देना ओर उनकी आगे की पढ़ाई को countinue रखना

2. अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप-2025-26 के लिए पात्रता क्या है?

👉 कक्षा 10 और 12 सरकारी स्कूल में पढ़ी लड़कियां

ओर साल 2025–26 में अंडरग्रैजुएट या कोई डिप्लोमा कोर्स में पहले साल में प्रवेश होना चाहिए।

3. क्या अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप मेरिट के आधार पर प्रदान की जाएगी?

👉 जी नहीं, इस योजना में यह कही नहीं दिया गया है

4. अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप को आवेदन करने के लिए कोई उम्र की सीमा है?

👉 जी नहीं, इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है

Leave a Comment