Employment Linked Incentive (ELI) Scheme 2025 – 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियाँ, जाने पात्रता, लाभ ओर आवेदन प्रक्रिया

नमस्कार दोस्तों,

अगर आप एक युवा है ओर नौकरी की तलाश में हैं या अपना खुद का कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपको भारत सरकार की तरफ से एक बड़ी खुशखबरी है भारत सरकार ने July 2025 को Employment Linked Incentive (ELI) Scheme 2025 का शुभारंभ किया है जो आने वाले दो सालों में 3.5 करोड़ से अधिक नई नौकरियां पैदा करेगी सरकार ने इस योजना के लिए 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट रखा है

तो आइए दोस्तो जानते है Employment Linked Incentive (ELI) Scheme 2025 के लाभ, पात्रता ओर आवेदन प्रक्रिया के बारे में 👇

Employment Linked Incentive (ELI) Scheme 2025 का परिचय :–

केंद्रीय कैबिनेट ने 1 जुलाई 2025 को ELI योजना को मंजूरी दी थी योजना का बजट 2024–25 में प्रस्तावित हुआ था सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 1 लाख करोड़ रुपए योजना का बजट रखा है जो यूवाओ के लिए बहुत ज्यादा अच्छा रहेगा

ELI Scheme के मुख्य लाभ :–

• पहली नौकरी लेने पर 15000 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

• नियोक्ता के लिए 1000 से 3000 रुपए प्रतिमाह अतिरिक्त कर्मचारी जोड़ने पर प्रोत्साहन मिलेगा

• युवाओं को नए रोजगार मिलेंगे जिससे उनको सामाजिक सुरक्षा प्रदान होगी

• मैन्युफैक्चरिंग व अन्य उद्योगों में नए रोजगार बनेंगे और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

• आधुनिक भारत के निर्माण में यह योजना मुख्य भूमिका निभाएगी

यह भी पढ़ें

ELI Scheme की मुख्य विशेषता :–

• 1 जुलाई 2025 से लेकर 31 जुलाई 2027 के बीच के रोजगारो को इसमें शामिल किया जाएगा

• लक्ष्य – 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियां पैदा करना

योजना को दो भागों में बांटा गया है

Part A –

जो युवा पहली बार नौकरी ले रहे है ओर EPFO में पंजीकृत है इसमें 1 लाख रुपए महीने वाले कर्मचारियों को शमिल किया जाएगा कर्मचारियों को एक माह का EPF वेतन ( अधिकतम 15 हजार महीना )– जो 2 किस्तों में , पहला 6 महीने में ओर दूसरा 12 महीने के बाद मिलेगा साथ ही इसमें वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करना होगा

Part B – Employers के लिए

इसमें किसी संगठन द्वारा कार्य पर अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाने पर प्रति कर्मचारी 1000 रुपए से 3000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

पंजीकरण की शर्तें:–

EPFO – 50 से कम कर्मचारियों वाली इकाइयों को कम से कम 2 अतिरिक्त कर्मचारी लगाने होंगे

ओर 50 से अधिक कर्मचारी वाली इकाइयों को कम से कम 5 अतिरिक्त कर्मचारी लगाने होंगे

ELI Scheme में कौन लाभान्वित होंगे :–

• युवा जो पहली बार नौकरी ले रहे हैं

• व्यवसाय जिसमें नए कर्मचारी जोड़ रहे हैं

• एइसमें मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे

• वे लोग जो अभी तक फॉर्मल सेक्टर में नहीं है, EPFO-रजिस्टर्ड नहीं हुआ— उन्हें फॉर्मलाइजेशन का सुनहरा अवसर मिलेगा।

👉

Employment Linked Incentive (ELI) Scheme 2025 में पात्रता :–

• 1 लाख रुपए प्रतिमाह से कम के कर्मचारी

• EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) में पंजीकरण होना आवश्यक है

• नियोक्ता इकाई EPFO-रजिस्टर्ड हो

• 6 महीने तक नौकरी में बने रहना होगा तभी प्रोत्साहन मिलेगा

• नियोक्ता को निर्धारित संख्या में ही कर्मचारी जोड़ने पड़ेंगे

Employment Linked Incentive (ELI) Scheme 2025 में आवेदन कैसे करें :–

• EPFO पोर्टल पर पंजीकरण जरूर करवाएं

• कर्मचारियों के वेतन व EPF विवरण को निर्धारित करें — गलत ECR या EPFO देरी के कारण की मुख्य वजह बन सकते हैं।

• भुगतान DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में होगा

कर्मचारी वर्ग के लिए Aadhaar ब्रिज; नियोक्ता वर्ग के लिए PAN-लिंक बैंक खाता जरूरी है।

Leave a Comment