GST 2.0 – सरकार ने लागू किए नए tax सिस्टम 2025 : 0%,5%,18% ओर 40%

नमस्कार दोस्तों,

भारत सरकार ने Tax सिस्टम को ओर सरल बनाते हुए GST 2.0 लागू किया है नए बदलाव 22 सितंबर 2025 से शुरू हो जाएंगे। अब केवल 4 Tax स्लैब रहेंगे – 0%,5%, 18% ओर 40%। अब स्वास्थ्य और बीमा जैसी आधारभूत सेवाओं पर टैक्स पूरी तरीके से हटा दिया गया है।  

नए Tax 2.0 से आम नागरिकों, किसानो ओर छोटे व्यापारियों को बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा तो आइए दोस्तो जानते है सरकार ने इसमें क्या क्या बदलाव किए है 👇👇👇👇👇

पुराने टैक्स स्लैब और नई व्यवस्था :–

सरकार ने टैक्स स्लैब को सरल बनाते हुए अब केवल इसकी 4 श्रेणियों में बांटा है –

  1. दूध, फल-सब्जियां, अनाज, दवाइयाँ, स्वास्थ्य और जीवन बीमा सेवाएं जैसी आवयश्क वस्तुओं पर 0% टैक्स लगेगा
  2. पैक्ड फूड, कपड़े, जूते, किताबें, छोटे इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे रोजमर्रा के समान पर 5% टैक्स लगेगा
  3. मोबाइल, टीवी, होटल, रेस्टोरेंट, ऑटो पार्ट्स जैसे इंडस्ट्री संबंधित समान पर 18% टैक्स
  4. महंगी गाड़ियां, ज्वेलरी, प्राइवेट जेट, प्रीमियम शराब और सिगरेट जैसे लग्जरी समान पर 40% टैक्स लगेगा।

टैक्स में बदलाव के कारण :–

• पुराने टैक्स स्लैब बहुत जटिल थे उन्हें सरल बनाने के लिए

• कम टैक्स स्लैब से डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा जिससे GST फाइलिंग आसान होगी।

• स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी आधारभूत आवश्यकताओं पर टैक्स को कम करना

• महंगे सामान पर अधिक टैक्स लगाकर लग्जरी पर नियंत्रण करना

यह भी पढ़ें 👇

Tax 2.0 से किसे मिलेगा फायदा :–

• आम लोगों को रोजमर्रा के सामान खरीदने में

• किसानों ओर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को

• GST registration से छोटे दुकानदारों ओर स्टार्टअप शुरू करने वालो को

• हॉस्पिटल में दवाईयां बहुत सस्ती मिलेगी

नुकसान किसको होगा ?

• लग्जरी सामान खरीदने वालों पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ेगा।

• बड़ी कंपनियों को स्ट्रक्चर बदलना होगा

आवेदन और GST अनुपालन कैसे होगा?

• GST वेबसाइट पर नई दरें अपडेट होगी

• छोटे व्यापारी आधार कार्ड, पेन कार्ड ओर बैंक डिटेल्स से GST रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे

विशेषज्ञों की GST 2.0 पर राय :–

• अर्थशास्त्रियों का इस पर मानना है कि GST 2.0 से देश की GDP में 1 से 2% की वृद्धि हो सकती है

• नई नीति से छोटे उद्यमियों को फायदा अधिक होगा

• कंज्यूमर एक्टिविस्ट्स का कहना है कि स्वास्थ्य सेवा पर टैक्स हटा देना एक ऐतिहासिक कदम है

यह भी पढ़ें 👇

FAQ? GST 2.0 👇

Q1. GST 2.0 क्या है?

👉 GST 2.0 भारत सरकार द्वारा 2025 में टैक्स स्लैब में नया बदलाव किया गया है अब केवल 4 श्रेणियों में इसको बांटा गया है (0%,5%,18% ओर 40%)

Q2. GST 2.0 में कौन-कौन से सामान पर 0% टैक्स लगेगा?

👉 दूध, फल-सब्जियां, अनाज, दवाइयाँ, स्वास्थ्य सेवाएं और जीवन बीमा जैसे रोजमर्रा के सामान पर

Q3 . क्या किसानों को GST 2.0 से फायदा होगा

👉 हां, किसानो को 0% टैक्स देना होगा।

Q4. GST 2.0 कब से लागू होगा?

👉 22 सितंबर 2025 से

निष्कर्ष :–

पूरे देश में GST 2.0 लागू होने से देश की GDP पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। इससे आम जनता पर टैक्स का बोझ कम होगा। लग्जरी सामान पर अधिक टैक्स लगाने ओर रोजमर्रा के समान पर कम टैक्स लेने से समाज में संतुलन बना रहेगा। यह योजना नए स्टार्टअप शुरू करने वालो की प्रक्रिया को आसान बनाएगा जिससे नए रोजगार पैदा होंगे जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत अच्छा साबित होगा।

👉 अगर आप नए स्टार्टअप शुरू करना चाहते है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। अब टैक्स को भरना ओर समझना पहले से बहुत ज्यादा आसान हो गया है।  

Leave a Comment