परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY Yojana 2025) – किसानों को मिलेंगे 50,000 रुपए तक की आर्थिक मदद

नमस्कार दोस्तों,

आज हम आपको बताएंगे परम्परागत कृषि विकास योजना (Paramparagat Krishi Vikas Yojana – PKVY 2025) के बारे में यह योजना भारत सरकार का एक अहम कदम है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक खेती की बजाय जैविक खेती की ओर ले जाना है।

👉 2025 में सरकार ने योजना में कुछ नए बदलाव किए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिल सके।

PKVY Yojana 2025 में नया बदलाव क्या हुआ?

🔷 वित्तीय वर्ष 2025–26 में सरकार ने 10 लाख हेक्टेयर जमीन में जैविक खेती कराने का लक्ष्य रखा है।

🔷 प्रत्येक किसान को 3 साल में 50,000 रुपए प्रति हेक्टेयर की आर्थिक मदद दी जाएगी।

🔷 अब किसानों को ई–मार्केट प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है ताकि वे अपने ऑर्गेनिक उत्पाद सीधे बेच सकें

🔷 किसानों को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग की सुविधा दी जाएगी

PKVY Yojana का परिचय?

PKVY योजना को साल 2015 में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture & Farmers Welfare) द्वारा शुरू की गई थी। इसमें किसानों को रासायनिक खाद और कीटनाशकों से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करना था।

PKVY योजना का मुख्य उद्देश्य?

• खेती की लागत को कम करना

• किसानों की आमदनी को बढ़ाना

• मिट्टी की उर्वरक को बढ़ाना

• किसानों को देसी बीज , जैविक खाद, गोबर खाद और वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग को बढ़ावा देना

PKVY योजना से किसानों को मिलने वाला लाभ?

• 50,000 रुपए प्रति हेक्टेयर 3 साल में मिलेंगे

• खाद, कम्पोस्ट, बायो-फर्टिलाइज़र और बीज पर सब्सिडी दी जाएगी

• किसानों को प्रशिक्षण ओर जैविक खेती के बारे में बताया जाएगा

• रासायनिक खाद और कीटनाशक से छुटकारा मिलेगा जिससे लागत कम होगी।

योजना का लाभ किसको मिलेगा?

• केवल किसान भाईयो को इसका लाभ मिलेगा।

• कम से कम 10 किसानों को मिलकर 20 हेक्टेयर जमीन पर जैविक खेती करेंगे

• योजना के लाभार्थी किसानों को 3 साल तक योजना में बने रहना होगा

यह भी पढ़ें 👇

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स?

• आधार कार्ड

• जमीन का दस्तावेज

• बैंक पासबुक

• पासपोर्ट साइज फोटो

• निवास प्रमाण पत्र

• जमीन की जानकारी (कितनी जमीन और किस तरह की फसल उगाई जाती है)

योजना में आवेदन कैसे करें?

• योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pkvy.nic.in) पर जाएं

•  “Apply Online” ऑप्शन पर क्लिक करें

• नया रजिस्ट्रेशन करें और जानकारी भरे

• दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें

• रसीद सुरक्षित करें

▶️ ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

• जिले के कृषि विभाग कार्यालय में जाएं

• PKVY योजना का फॉर्म भरें

• दस्तावेज जमा करवाएं

• वेरिफाई हो जाने के बाद योजना में आपका नाम जुड़ जाएगा

यह भी पढ़ें 👇

FAQ – PKVY Yojana 2025

Q1. PKVY योजना में कितनी आर्थिक मदद मिलती है?

👉 प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपए 3 साल में

Q2. PKVY Yojana का मुख्य उद्देश्य क्या है?

👉 जैविक खेती को बढ़ावा देना

Q3. क्या इस योजना का लाभ अकेले किसान ले सकता है?

👉 नहीं, कम से कम 10 किसानों को समूह बनाना होगा

Q4. PKVY योजना का आवेदन कहां से करें?

👉 आधिकारिक वेबसाइट (pkvy.nic.in) पर जाकर या फिर नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से भी फॉर्म अप्लाई कर सकते हो

Leave a Comment