प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 अपडेट – किसानों के लिए बड़ी राहत:

PM फसल बीमा योजना 2025 में बड़ा बदलाव:–

दोस्तों केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) और वेदर-बेस्ड क्रॉप इंश्योरेंस (WBCIS) की योजना को 2025–26 तक आगे बढ़ाते हुए इसके लिए लगभग ₹69,515 करोड़ का बजट मंजूर किया है सरकार ने किसानों की आर्थिक हालत ओर फसलों पर मौसम कि मार को देखते हुए इस योजना के लिए बजट बढ़ाया है तो आइए दोस्तों जानते है आपको किस प्रकाश से यह फसल बीमा मिलेगा

फसल बीमा योजना क्या है:

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की पहल को 2016 में शुरू किया गया था योजना के तहत किसान की फसल प्राकृतिक आपदा, कीट या बीमारी के कारण खराब हो जाने पर सरकार और बीमा कंपनी द्वारा मुआवजा दिया जाता है। आज यह योजना लाखों किसानो के लिए जीवन रक्षक बनी हुई है

योजना में किसानों को कितना प्रीमियम भरना होता है?

सरकार ने योजना को किसानों के लिए बेहद सस्ता बनाया है

खरीफ फसल → केवल 2% प्रीमियम

रबी फसल → केवल 1.5% प्रीमियम

व्यावसायिक/बागवानी फसल → केवल 5% प्रीमियम

बाकी बचा प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर देती हैं।

योजना के तहत किसानों को मिलने वाले फायदे?

• प्राकृतिक आपदा जैसे (बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, तूफान) से फसल खराब होने पर बीमा राशि दी जाती है

• फसल में बीमारी या कीट लगने से हुए नुकसान का मुआवजा मिलेगा

• फसल कटाई के बाद बारिश ओर तूफान से हुए नुकसान पर भी सुरक्षा मिलती है।

• किसानों को बैंक ओर मंडियों में आर्थिक मजबूती दी जाती है

• डिजिटल क्लेम प्रोसेस से मुआवजा तेजी से मिलता है

योजना में आप किस प्रकार से जुड़ सकते है?

• योजना का लाभ छोटे, बड़े, सीमांत किसान सभी जुड़ सकते है

• जिस किसान ने खेती के लिए बैंक से लोन उठाया है

यह भी पढ़ें 👇

योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स:

• आधार कार्ड

• जमीन के कागजात

• बैंक खाता पासबुक

• पासपोर्ट साइज फोटो

• मोबाइल नंबर

योजना में आवेदन कैसे करें:

• सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (pmfby.gov.in) पर जाएं

• रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

• प्रीमियम भरकर फॉर्म succesfully सबमिट करें

ओर ऑफलाइन आवेदन में नजदीकी बैंक शाखा, कृषि विभाग कार्यालय या सीएससी सेंटर पर जाकर आप फॉर्म भर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👇

किसानो को मुआवजा कैसे मिलेता है?

किसान की फसल किसी कारणवंश खराब हो गई है ओर बीमा कवरेज में आती है तो बीमा कंपनी के द्वारा जांच रिपोर्ट के अनुसार क्लेम जारी किया जाता है

ओर क्लेम की राशि सीधे किसान के खाते में भेजी जाती है

Leave a Comment