भारत सरकार ने कम आय वर्ग के लोगों के लिए एक कम प्रीमियम में एक शानदार जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की है।
जीवन ज्योति बीमा योजना का परिचय :–
“प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना” की शुरुआत 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया यह एक जीवन बीमा योजना है जिसमें किसी व्यक्ति की किसी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए आर्थिक सहयोग मिलता है जिसको LIC और अन्य बीमा योजना कंपनियों के द्वारा दिया जाता है।
योजना से लाभ :–
• कम प्रीमियम में ज्यादा बीमा कवर
• व्यक्ति के परिवार को आर्थिक सुरक्षा
• प्रक्रिया बहुत आसान है
• यह एक सरकारी योजना है जिससे पूरी तरह सुरक्षित है

योजना की मुख्य विशेषता :–
• उम्र 18 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए
• इसमें सालाना प्रीमियम 436 रुपए
• बीमा कवर राशि 2 लाख रुपए
• योजना हर साल शुरू रहती है
PMJJBY योजना में आवेदन कैसे करें :–
• जिस बैंक में आपका सेविंग अकाउंट है वहां से आवेदन कर सकते हो
• पास के CSC केंद्र पर जाकर फॉर्म भरकर
• कई बैंको में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की व्यवस्था है
निष्कर्ष :–
Pm jivan Jyoti Bima Yojana एक बेहतरीन बीमा योजना है आज इस योजना से लाखों लोग लाभ उठा रहे है योजना की खास बात यही है कि इसमें बहुत कम प्रीमियम में अधिक रुपए का बीमा दिया जाता है।
👉 दोस्तो आप भी आज से योजना में आवेदन कीजिए ओर अपने जीवन को आर्थिक सुरक्षा दीजिए व अपने दोस्तो को भी भेजिए