दोस्तों, अगर आप भी अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की सोच रहे है तो नीचे दी गई जानकारी आपके लिए बहुत अच्छी साबित होगी। बिजली बिल से छुटकारा पाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2025) लागू की है जिसका उद्वेश्य हर घर तक सोलर बिजली पहुंचाना है जिससे बिजली के बिल का खर्च कम होगा
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2025 का परिचय :–
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को केंद्र सरकार ने 13 फरवरी 2024 को शुरू किया था। योजना के तहत देश भर के 1 करोड़ से अधिक घरों तक सोलर रूफटॉफ पैनल लगाकर प्रतिमाह 300 यूनिट तक मुफ्त
बिजली उपलब्ध करवाना योजना में सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं की लागत का खर्चा कम हो
योजना में मार्च 2025 तक 10 लाख से ज्यादा घरों तक
पहुंचा दी गई है लगभग 47 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं 10 लाख घरों को 4770 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रदान की गई है
Pm Surya Ghar Yojana के मुख्य लाभ :–
• छत पर सोलर पैनल लगने से बिजली बिल में कमी आएगी
• सोलर पैनल लगाने से मिलने वाली सौर ऊर्जा से पर्यावरण को फायदा मिलेगा बिजली उत्पादन के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम होगी
• PM Surya Ghar Muft Bijli जैसी योजना से देश के ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से विकास होगा
PM Surya Ghar Yojana का Eligibility Criteria :–
• अपने नाम पर घर हो
• बिजली का वैध कनेक्शन हो
• एक बार योजना का लाभ उठा लेने वालों को दुबारा लाभ नहीं मिलेगा
• योजना में 1 या 2 kW से लेकर 3 kW तक पैनल क्षमता के तहत सब्सिडी दी जाएगी जैसे मान लो कि 1 kW प्रति ₹ 30,000 तक, 2 से 3 kW पर प्रति किलोवॉट ₹ 18,000 मिलेंगे
👇
PM Surya Ghar Yojana की विशेषताएँ :–
• 1 kW क्षमता के सोलर पैनल पर लगभग 30,000
रुपए सब्सिडी मिलेगी
• 2 kW क्षमता पर लगभग 60,000 रुपए सब्सिडी मिलेगी
• 2 kW से 3 kW क्षमता पर प्रति kW लगभग 18,000 रुपए अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी