PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2025 – हर घर को मिलेगी मुफ्त बिजली

दोस्तो अगर आप भी मोटे बिजली के बिल से परेशान है और अपनी जेब को खाली होने से बचाना चाहते है तो भारत सरकार ने आप सभी के लिए एक योजना निकाली है जिसका नाम है “पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना” इसका बजट 75,021 करोड़ रुपए सरकार ने रखा है।

योजना का परिचय :–

सरकार ने योजना को 29 फरवरी 2024 को मंजूरी दी थी। योजना को केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा। देश के लगभग 1 करोड़ परिवारों तक इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। यह योजना ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देगी।

योजना का उद्देश्य :–

• देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना

• देश के दूर दराज के गांवों के परिवारों तक मुफ्त बिजली पहुंचाना

• मुफ्त बिजली उत्पादन करना और पर्यावरण को बचाए रखना।

योजना से लाभ :–

• 1 किलोवाट सोलर सिस्टम पैनल पर 30,000 रुपए सब्सिडी

• 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पैनल पर 60,000 रुपए सब्सिडी

•3 किलोवाट या इससे बड़े पर 78,000 रुपए सब्सिडी मिलेगी।

योजना में पात्र :–

• भारत का मूल निवासी हो

• अपने नाम पर बिजली का कनेक्शन होना चाहिए।

•घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह होनी चाहिए।

• सोलर पैनल की सब्सिडी में एक बार पात्र बन सकते है दुबारा नहीं

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स :–

आधार कार्ड

बिजली का बिल

बैंक पासबुक

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन कैसे करें :–

• (National Portal for Rooftop Solar) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करे।  

• फिर अपना राज्य ओर बिजली वितरण कंपनी चुने

• आपके सामने सोलर पैनल का साइज, खर्च ओर सब्सिडी का हिसाब दिखेगा।

• आप अपनी पसंद की कंपनी चुनकर ऑर्डर कर सकते है।

निष्कर्ष :–

“पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना” ऊर्जा के क्षेत्र में एक अहम कदम है। यह योजना देश को ग्रीन एनर्जी में आत्मनिर्भर बनायेगी। उन घरों तक भी बिजली पहुंचेगी जिन्हें आज तक बिजली कनेक्शन से वंचित रहे ।

Leave a Comment