दिल्ली में अब महिलाओं को मिलेगा बस किराए से छुटकारा “सहेली स्मार्ट कार्ड 2025”

नमस्कार दोस्तों,

अगर आप दिल्ली के रहने वाले है ओर रोजमर्रा की जिंदगी में बस किराए से परेशान है तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार आप के लिए एक ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना लेकर आई है जिसे बनवाने पर आप बसों में फ्री ट्रैवल कर सकोगे, तो आइए जानते है आखिर ‘सहेली स्मार्ट कार्ड 2025’ क्या है ओर इसकी शर्ते क्या रखी है सरकार ने

‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना का परिचय :–

हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को आर्थिक राहत ओर सुरक्षा प्रदान करते हुए एक नई पहल ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना का ऐलान किया है इससे महिलाओं को दिल्ली की पब्लिक बसों में फ्री यात्रा करने का मौका मिलेगा

योजना को लागू करने का उद्देश्य क्या है :–

• महिलाओं को आर्थिक राहत ओर सुरक्षा देना

• इससे शिक्षा और रोजगार में बढ़ावा मिलेगा

• बसों के महंगे किराए से आने वाली रुकावट खत्म होगी

• रोज कागजों की टिकट से छुटकारा मिलेगा

योजना की शुरुआत कब होगी :–

• योजना में रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2025 से शुरू होने की संभावना है

• योजना का शुरुआत में फायदा दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में दी जायेगी

• बाद में मेट्रो ओर अन्य सार्वजनिक संस्थानों तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👇

‘सहेली स्मार्ट कार्ड 2025’ कौन कौन बना पाएगा :–

• इसमें केवल दिल्ली की महिलाएं ओर ट्रांसजेंडर दोनों पात्र होगी

• कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, दिल्ली निवासी प्रमाण पत्र ओर पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता पड़ेगी

• योजना का लाभ सभी महिलाओ को मिलेगा

• उम्र 12 वर्ष से अधिक होनी चाहिए

आप कार्ड किस तरह बनवा सकते है :–

• डीटीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा

• आवेदन में नाम, पता बाकी सभी डॉक्यूमेंट्स का विवरण भरना है

• डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई होने के बाद बैंक द्वारा कार्ड जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👇

उपयोग से पहले कार्ड एक्टिव करना है –

बैंक द्वारा कार्ड जारी कर देने के बाद कार्ड को डीटीसी के स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली (एएफसीएस) के माध्यम से एक्टिव करना होगा। टॉप–अप कर लेने के बाद कार्ड का उपयोग अन्य परिवहन सेवाओं में किया जा सकता है फिलहाल तो इस योजना का लाभ केवल डीटीसी और क्लस्टर बसों तक ही सीमित है।

निष्कर्ष :–

यह योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात है इससे उन महिलाओं ओर छात्राओं को लाभ मिलेगा जिनका कॉलेज दूर पड़ता है या कोई रोजगार के लिए लम्बी यात्रा करती है योजना से परिवहन में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी खुशखबरी है।

Leave a Comment